मुख्य सामग्री पर जाएं

NATION24 NEWS पर खोजें

गुरुवार, 19 नवंबर 2026 कानपुर देहात • उत्तर प्रदेश
NATION24 NEWS — हर खबर में सच
Breaking news
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

मूसानगर आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, साध्वी निरंजन ज्योति ने सुनाया महाभारत का प्रसंग

मूसानगर आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, साध्वी निरंजन ज्योति ने सुनाया महाभारत का प्रसंग

मूसानगर, कानपुर देहात। मूसानगर स्थित साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति के नेतृत्व में 17 नवंबर से 23 नवंबर तक आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा के पहले दिन साध्वी निरंजन ज्योति ने महाभारत के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, सत्य, कर्तव्य और कर्म के महत्व के बारे में बताया।उन्होंने कथा के माध्यम से जीवन में धर्म के मार्ग पर चलने और अच्छे कर्म करने का संदेश दिया। महाभारत के प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। आश्रम परिसर में कथा के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ कथा का श्रवण किया।आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन 23 नवंबर को होगा। कथा के आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान दिया जाएगा।

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।