राजपुर , कानपुर देहात। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर बुधवार को अमरौधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) से जनजागरूकता रैली निकाली गई। पीएचसी प्रभारी डॉ. अरुणेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में निकाली गई रैली के माध्यम से लोगों को फाइलेरिया बीमारी से बचाव और दवा सेवन के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नारे लगाते हुए लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। रैली के दौरान कर्मचारियों ने ‘सबको दवा खिलाना है, फाइलेरिया को भगाना है’ का नारा लगाया।पीएचसी प्रभारी डॉ. अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 19 नवंबर से 7 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इसके तहत स्वास्थ्यकर्मी गांवों और बस्तियों में घर-घर जाकर पात्र लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएंगे। अभियान में दो वर्ष से अधिक उम्र के पात्र लोगों को दवा दी जाएगी। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करने और दवा का सेवन करने की अपील की, ताकि फाइलेरिया जैसी बीमारी से बचाव किया जा सके।रैली में डॉ. गिरिराज, फार्मासिस्ट अरशद अहमद, बीपीएम आराधना, फाइलेरिया सुपरवाइजर कमल कुमार, वार्ड बॉय राजनारायण और विष्णु कुमार सहित स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
फाइलेरिया जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक19 नवंबर से 7 दिसंबर तक चलेगा अभियान, स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर खिलाएंगे फाइलेरिया की दवा
