मुख्य सामग्री पर जाएं

NATION24 NEWS पर खोजें

शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 कानपुर देहात • उत्तर प्रदेश
NATION24 NEWS — हर खबर में सच
Breaking news
शिक्षा ब्रेकिंग न्यूज़

इग्नू की सत्रांत परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

इग्नू की सत्रांत परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

पुखरायां कानपुर देहात कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉक्टर पर्वत सिंह ने बताया कि आज इग्नू की दिसंबर 2026 सत्र की सत्रांत परीक्षाओं के सफल एवं सुचारु संचालन को लेकर आज इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ द्वारा ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि इग्नू की सत्रांत परीक्षाएं 25 नवंबर 2026 से प्रारंभ होकर 14 जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने की। उन्होंने परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने पर भी उन्होंने विशेष जोर दिया। साथ ही बताया कि इग्नू समर्थ पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले।

परीक्षा प्रभारी एवं निदेशक डॉ. रीना कुमारी ने परीक्षा की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की परीक्षा दो पाली में संपन्न होगी प्रातः पाली 10 से 1:00 के मध्य द्वितीय पाली 2:00 से 5:00 के मध्य संपन्न होगी।

इस अवसर पर डॉ. अनामिका सिन्हा एवं डॉ. जयप्रकाश वर्मा ने भी परीक्षा संचालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। सहायक कुलसचिव डॉ. निशीथ नागर ने परीक्षा संबंधी प्रशासनिक एवं व्यवस्थागत पहलुओं की जानकारी दी।इस अवसर पर लखनऊ क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत संचालित सभी 18 परीक्षा केंद्रों के समन्वयक उपस्थित रहे। सभी समन्वयकों ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए अपनी तैयारियों एवं सुझावों को साझा किया तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा संपन्न कराने का आश्वासन दिया।

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।