मुख्य सामग्री पर जाएं

NATION24 NEWS पर खोजें

शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 कानपुर देहात • उत्तर प्रदेश
NATION24 NEWS — हर खबर में सच
Breaking news
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

पांच खरीद केंद्रों पर बंद मिली तौल, मंडी निदेशक ने अधिकारियों को लगाई फटकार

अकबरपुर,कानपुर देहात। जिले की मंडी में सरकारी खरीद व्यवस्था की हकीकत सामने आने पर राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह का पारा चढ़ गया। औचक निरीक्षण के दौरान छह खरीद केंद्रों में से पांच पर तौल बंद मिली, जबकि केवल एक केंद्र पर ही खरीद का कार्य संचालित पाया गया। इस पर निदेशक ने जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और तल्ख लहजे में कहा कि आप लोग सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं, बेशर्मों! उनके इस कड़े रुख से मंडी परिसर में हड़कंप मच गया।दरअसल, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने कानपुर देहात की मंडी पहुंचकर सरकारी खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छह खरीद केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जांच में पांच केंद्रों पर तौल का काम बंद मिला, जबकि एक केंद्र पर ही खरीद होती दिखाई दी। सरकारी खरीद केंद्रों की इस स्थिति को देखकर निदेशक ने मंडी सचिव सहित संबंधित अधिकारियों से नाराजगी जताई और उनसे जवाब-तलब किया।निदेशक ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी खरीद व्यवस्था में इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों की उपज खरीदने के लिए केंद्र संचालित होने चाहिए, लेकिन पांच केंद्रों पर तौल बंद मिलना जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। निरीक्षण के दौरान अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। निदेशक की फटकार के बाद जिम्मेदार अधिकारियों को अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगनी पड़ी।गौरतलब है कि जितेंद्र प्रताप सिंह पूर्व में कानपुर देहात के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं। ऐसे में वह जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं से भली-भांति परिचित हैं। उनके औचक निरीक्षण में सरकारी खरीद केंद्रों की जो तस्वीर सामने आई, उसने किसानों के हित में किए जा रहे सरकारी दावों की जमीनी हकीकत उजागर कर दी।निरीक्षण के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि पांच खरीद केंद्रों पर तौल बंद होने के लिए जिम्मेदार कौन है और इन केंद्रों पर खरीद व्यवस्था कब तक शुरू होगी। फिलहाल निदेशक की सख्ती के बाद मंडी अधिकारियों में खलबली मची हुई है। वहीं, किसानों को उम्मीद है कि व्यवस्था जल्द दुरुस्त होगी, ताकि उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए परेशान न होना पड़े।

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।