मूसानगर, कानपुर देहात। मूसानगर स्थित आश्रम में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति और स्वामी परमानंद महाराज ने अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस एंबुलेंस के माध्यम से 100 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।इस मौके पर साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया कि एंबुलेंस में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच और दवाओं की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि गरीबों और असहाय लोगों की सेवा करना ही इस पहल का उद्देश्य है। एंबुलेंस के जरिए ऐसे लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी, जो आर्थिक अभाव के कारण बेहतर इलाज नहीं करा पाते हैं।उन्होंने बताया कि एंबुलेंस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और 100 किलोमीटर के दायरे में जरूरतमंदों की सहायता करेगी। इस अवसर पर आश्रम से जुड़े लोग और अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

