मुख्य सामग्री पर जाएं

NATION24 NEWS पर खोजें

शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 कानपुर देहात • उत्तर प्रदेश
NATION24 NEWS — हर खबर में सच
Breaking news
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा की मासिक बैठक में SIR पर मंथन, चारों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन मजबूत करने की तैयारी

22 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक चलेगा विशेष अभियान

भाजपा की मासिक बैठक में SIR पर मंथन, चारों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन मजबूत करने की तैयारी

कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात की जिला मासिक बैठक बुधवार को माती स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रेणुका सचान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला प्रभारी शिव महेश दुबे मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।जिला प्रभारी शिव महेश दुबे ने SIR अभियान पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बूथ स्तर पर नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने और अपात्र एवं फर्जी प्रविष्टियों को हटवाने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं। इसके लिए 22 नवंबर से 16 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अभियान की जिम्मेदारी गंभीरता से निभाने और मतदाता सूची को दुरुस्त कराने में सहयोग करने के निर्देश दिए।बैठक में प्रदेश नेतृत्व की ओर से कानपुर देहात की चारों विधानसभा सीटों के प्रभारी और विस्तारकों की भी घोषणा की गई। इसमें सिकंदरा विधानसभा का प्रभारी रामलखन औदिच्य, रनियां का कौशल किशोर द्विवेदी, भोगनीपुर का महेंद्र पाठक और रसूलाबाद का वीरेश त्रिपाठी बनाया गया। वहीं विधानसभा विस्तारक के रूप में रनियां से मनीष दीक्षित, सिकंदरा से पंकज तिवारी, रसूलाबाद से अभिषेक आर्य और भोगनीपुर से अंकित यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही बूथ, सेक्टर और मंडल स्तर पर निगरानी टीमों की भी घोषणा की गई। विधानसभा स्तर की बैठकें 19 से 21 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी।जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा कि विपक्षी दल SIR को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को इसकी वास्तविक जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि SIR मतदाता सूची से वोट काटने का अभियान नहीं, बल्कि उसे शुद्ध, पारदर्शी और मजबूत बनाने की प्रक्रिया है। कार्यकर्ताओं से नए मतदाताओं का नाम सूची में जुड़वाने तथा फर्जी और अपात्र प्रविष्टियों को हटवाने में सहयोग करने की अपील की।उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती का आधार बूथ स्तर का संगठन है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत बनाने के लिए पूरी सक्रियता से काम करे। जिला प्रभारी शिव महेश दुबे ने भी पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने, मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और बूथ स्तर पर लगातार निगरानी रखने का आह्वान किया।बैठक में जिला महामंत्री बबलू शुक्ला, सत्यम सिंह चौहान, सुमित दिवाकर, केपी सिंह, बबलू कटियार, सौरभ मिश्रा, अरविंद कठेरिया, राकेश तिवारी, योगेंद्र राजपूत, सुरेश नायक, विकास मिश्रा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।