कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व, भूमि विवाद, विकास कार्य, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, विद्युत, पेयजल, सड़क और पुलिस सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक भटकना न पड़े।

