मुख्य सामग्री पर जाएं

NATION24 NEWS पर खोजें

शनिवार, 21 नवंबर 2026 कानपुर देहात • उत्तर प्रदेश
NATION24 NEWS — हर खबर में सच
Breaking news
उत्तर प्रदेश

मूसानगर में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले- रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले आज दिखा रहे सनातन प्रेम

मूसानगर में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले- रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले आज दिखा रहे सनातन प्रेम

कानपुर देहात। मूसानगर में आयोजित 34वें भक्ति योग वेदांत कथा कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सनातन संस्कृति, राम मंदिर और प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं, सपा सांसद डिंपल यादव के चंदा चोरी संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने रामभक्तों पर गोली चलवाने का मुद्दा उठाया।डिप्टी सीएम ने कहा कि सनातन संस्कृति की पताका आज उत्तर प्रदेश और देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लहरा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था और विकास के क्षेत्र में बदलाव आया है। गरीब कल्याण की योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए साध्वी निरंजन ज्योति का आभार भी जताया।डिंपल यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी को पहले यह जवाब देना चाहिए कि निहत्थे रामभक्तों पर गोली क्यों चलवाई गई थी। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के प्रति प्रेम दिखाने से पहले सपा को भगवान राम के चरणों में नाक रगड़कर माफी मांगनी चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि भारत माता को डायन कहने और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को भूमाफिया बताने वालों को प्रदेश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। आजम खान और असदुद्दीन ओवैसी का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि चाहे हजार आजम खान आ जाएं या हजार ओवैसी, प्रदेश की सनातन संस्कृति, विकास और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष की राजनीति सफल नहीं होगी।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। मूसानगर के धार्मिक कार्यक्रम में दिए गए उनके इस बयान से प्रदेश की राजनीति में सपा और भाजपा के बीच जुबानी जंग एक बार फिर चर्चा में आ गई।

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।