मुख्य सामग्री पर जाएं

NATION24 NEWS पर खोजें

गुरुवार, 19 नवंबर 2026 कानपुर देहात • उत्तर प्रदेश
NATION24 NEWS — हर खबर में सच
Breaking news
कानपुर देहात

इग्नू के विद्यार्थी समय-सीमा में कोर्स पूरा करने का प्रयास करें: डॉ. रीना कुमारी

पुखरायां अध्ययन केंद्र 27211 के मार्गदर्शन कार्यक्रम में असाइनमेंट, परीक्षा और ऑनलाइन प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई

पुखरायां (कानपुर देहात): कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय, पुखरायां में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 27211 एवं इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रीना कुमारी ने विद्यार्थियों से अपने पाठ्यक्रम को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दूरस्थ शिक्षा प्रणाली में सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और विश्वविद्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन अत्यंत आवश्यक है।

डॉ. रीना कुमारी ने विद्यार्थियों को इग्नू की अध्ययन प्रणाली, पाठ्यक्रम की संरचना, अध्ययन सामग्री के उपयोग, असाइनमेंट के प्रश्नपत्र डाउनलोड करने, उन्हें तैयार कर ऑनलाइन माध्यम से जमा करने तथा परीक्षा संबंधी प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विश्वविद्यालय की वेबसाइट और समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध सूचनाओं का नियमित अवलोकन करने की सलाह दी।

इस अवसर पर सहायक कुलसचिव डॉ. निशीथ नागर एवं सहायक निदेशक (सॉफ्टवेयर) डॉ. अरविंद मिश्रा ने तकनीकी प्रस्तुतिकरण (प्रेजेंटेशन) के माध्यम से विद्यार्थियों को इग्नू की ऑनलाइन शैक्षणिक व प्रशासनिक प्रक्रियाओं तथा पोर्टल पर असाइनमेंट अपलोड करने की विधि व्यावहारिक रूप से समझाई और विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम के अंत में अध्ययन केंद्र 27211 के समन्वयक डॉ. पर्वत सिंह ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।