मुख्य सामग्री पर जाएं

NATION24 NEWS पर खोजें

गुरुवार, 19 नवंबर 2026 कानपुर देहात • उत्तर प्रदेश
NATION24 NEWS — हर खबर में सच
Breaking news
अपराध

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, सिक्योरिटी गार्ड की मौत; परिजनों ने मुआवजे की मांग की

रनियां क्षेत्र में हादसे के बाद फैक्टरी गेट पर शव रखकर परिजनों ने जताया विरोध; स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार 50 हजार रुपये की राहत राशि दी गई

रनियां में सड़क हादसे के बाद फैक्टरी गेट के बाहर मुआवजे की मांग करते परिजन और ग्रामीण
रनियां क्षेत्र में विसायकपुर स्थित फैक्टरी गेट के बाहर मुआवजे की मांग करते परिजन एवं ग्रामीण।

रनियां (कानपुर देहात): थाना रनियां क्षेत्र के रायपुर–गजनेर मार्ग पर महादेव कुटी के पास खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से बाइक टकराने पर एक सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पीआरवी टीम ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गजनेर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान सरवनखेड़ा क्षेत्र के त्रिवेदीनपुर निवासी भूपेंद्र सिंह (30), पुत्र शिव बहादुर सिंह के रूप में हुई है। वह विसायकपुर स्थित एक वनस्पति फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था। फैक्टरी सुपरवाइजर शिवराम के अनुसार, भूपेंद्र रविवार शाम करीब 7 बजे ड्यूटी पर पहुंचा था। घर से बेटी के बीमार होने की सूचना मिलने पर वह रात करीब 9:30 बजे फैक्टरी रजिस्टर में हस्ताक्षर कर बाइक से घर के लिए निकला था।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी खुशब, बड़े भाई धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर विसायकपुर स्थित वनस्पति फैक्टरी गेट के बाहर पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर विरोध दर्ज कराया।

शाम तक फैक्टरी प्रबंधन और परिजनों के बीच बातचीत चली, जिसके बाद सिक्योरिटी एजेंसी की ओर से 50 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई। सहमति बनने के बाद शाम करीब 4:45 बजे परिजन शव लेकर घर लौट गए। कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि गार्ड ने फैक्टरी गेट से निकलते समय रात 9:30 बजे रजिस्टर में हस्ताक्षर किए थे और हादसा खड़े ट्रक में पीछे से टकराने के कारण हुआ। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रनियां हादसे में मृत सुरक्षा गार्ड भूपेंद्र सिंह की तस्वीर
सड़क हादसे में मृत सुरक्षा गार्ड भूपेंद्र सिंह।

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।