मुख्य सामग्री पर जाएं

NATION24 NEWS पर खोजें

सोमवार, 23 नवंबर 2026 कानपुर देहात • उत्तर प्रदेश
NATION24 NEWS — हर खबर में सच
Breaking news
कानपुर देहात

नवजजात शिशुओं की देखभाल और नियमित जांच पर दिया जोर

कंगारू मदर केयर से कम होगा संक्रमण का खतरा, माताओं को बताए सुरक्षित देखभाल के तरीके

नवजजात शिशुओं की देखभाल और नियमित जांच पर दिया जोर

कानपुर देहात। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह के तहत जिला चिकित्सालय स्थित एमसीएच भवन की एसएनसीयू लॉबी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल, स्तनपान, कंगारू मदर केयर और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. अम्ब्रीश कुमार गुप्ता ने कहा कि नवजात शिशुओं का जीवन सुरक्षित रखने के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के साथ समय पर देखभाल जरूरी है। उन्होंने कंगारू मदर केयर को बढ़ावा देने के लिए विभाग को कंगा स्लिंग प्रदान की। साथ ही जल्द ही वेंटिलेटर सुविधा शुरू होने की बात कही।विशेषज्ञों ने बताया कि समय से पहले जन्मे और कम वजन वाले बच्चों के लिए कंगारू मदर केयर बेहद फायदेमंद है। इसमें शिशु को मां के सीधे त्वचा संपर्क में रखने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और स्तनपान को बढ़ावा मिलने के साथ संक्रमण का खतरा भी कम होता है।आईएपी कानपुर के अध्यक्ष डॉ. जेके गुप्ता और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. श्रुति गुप्ता ने माताओं को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू कराने, छह माह तक केवल मां का दूध देने, नवजात को गर्म रखने और नाभि की स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी।एसएनसीयू नोडल अधिकारी डॉ. अवधेश गुप्ता और सहायक आचार्य डॉ. विवेक सक्सेना ने उच्च जोखिम वाले नवजात शिशुओं की नियमित जांच, समय पर फॉलोअप और जन्मजात विकारों की शीघ्र पहचान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार और उचित देखभाल से नवजात मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है।इस मौके पर महिला मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. रूबी द्विवेदी, डॉ. प्रेम अग्निहोत्री सहित बाल रोग विभाग एवं एसएनसीयू की टीम मौजूद रही। कार्यक्रम के अंत में माताओं और परिजनों की जिज्ञासाओं का समाधान कर उन्हें नवजात शिशुओं की सुरक्षित देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।