मुख्य सामग्री पर जाएं

NATION24 NEWS पर खोजें

सोमवार, 23 नवंबर 2026 कानपुर देहात • उत्तर प्रदेश
NATION24 NEWS — हर खबर में सच
Breaking news
उत्तर प्रदेश

माखन चोरी की लीला में छिपा प्रेम और सद्भाव का संदेशसाध्वी निरंजन ज्योति ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन, श्रद्धालु हुए भावविभोर

माखन चोरी की लीला में छिपा प्रेम और सद्भाव का संदेशसाध्वी निरंजन ज्योति ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन, श्रद्धालु हुए भावविभोर

मूसानगर,कानपुर देहात। अच्युत ब्रह्म धाम अखंड परमधाम में आयोजित 34वें भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन के पांचवें दिन कथा व्यास साध्वी निरंजन ज्योति ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। माखन चोरी की लीला के माध्यम से उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रेम, विश्वास, त्याग और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी की लीला केवल बाल सुलभ चंचलता नहीं, बल्कि इसमें गहरा आध्यात्मिक संदेश छिपा है। जिस प्रकार दूध को मथने से माखन निकलता है, उसी प्रकार प्रेम, सेवा, त्याग और भक्ति से मनुष्य का हृदय निर्मल होता है। भगवान को छल-कपट से रहित सच्चा प्रेम और पवित्र हृदय प्रिय है।साध्वी ने कहा कि श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं जीवन को सही दिशा देने की प्रेरणा देती हैं। ग्वाल-बालों और गोपियों के साथ उनकी आत्मीयता समाज को ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर समानता तथा सद्भाव के साथ रहने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज में बढ़ती दूरियों को समाप्त करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाना जरूरी है।उन्होंने बच्चों में संस्कार, युवाओं में कर्तव्यबोध और समाज में परस्पर सहयोग की भावना विकसित करने पर जोर दिया। कथा के दौरान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। सम्मेलन में भक्ति, सदाचार और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।