मुख्य सामग्री पर जाएं

NATION24 NEWS पर खोजें

सोमवार, 23 नवंबर 2026 कानपुर देहात • उत्तर प्रदेश
NATION24 NEWS — हर खबर में सच
Breaking news
उत्तर प्रदेश

रुक्मणी विवाह प्रसंग सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु, कृष्ण-रुक्मणी की झांकी ने मोहा मनकृष्ण की लीलाओं में छिपा है समाज हित और आदर्श जीवन का संदेश : साध्वी निरंजन ज्योति

रुक्मणी विवाह प्रसंग सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु, कृष्ण-रुक्मणी की झांकी ने मोहा मनकृष्ण की लीलाओं में छिपा है समाज हित और आदर्श जीवन का संदेश : साध्वी निरंजन ज्योति

मूसानगर,कानपुर देहात। अच्युत ब्रह्म धाम अखंड परमधाम में आयोजित 34वें भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन, श्रीमद्भागवत कथा एवं शतचंडी महायज्ञ के छठवें दिन रुक्मणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान ने समाज हित और लोक कल्याण के लिए अनेक लीलाएं कीं। रुक्मणी विवाह प्रसंग आदर्श जीवन, दृढ़ संकल्प और समर्पण का संदेश देता है।उन्होंने बताया कि रुक्मणी के भाई ने उनका विवाह शिशुपाल के साथ तय कर दिया था, लेकिन रुक्मणी ने भगवान श्रीकृष्ण को ही अपना पति बनाने का संकल्प लिया था। भगवान श्रीकृष्ण ने उनके सत्य संकल्प को पूरा करते हुए उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया और प्रधान पटरानी का स्थान दिया। साध्वी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं अपरंपार हैं, जिनका पूरी तरह वर्णन करना संभव नहीं है।कथा के दौरान श्रीकृष्ण और रुक्मणी के विवाह की सजीव झांकी प्रस्तुत की गई। मनमोहक झांकी देखकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और जयकारों के साथ भक्ति में झूमने लगे।

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।