मुख्य सामग्री पर जाएं

NATION24 NEWS पर खोजें

रविवार, 22 नवंबर 2026 कानपुर देहात • उत्तर प्रदेश
NATION24 NEWS — हर खबर में सच
Breaking news
उत्तर प्रदेश

ब्लैक आउट मॉक ड्रिल को लेकर स्वयंसेवकों को दिया गया प्रशिक्षण, हवाई हमले से बचाव के बताए तरीके

ब्लैक आउट मॉक ड्रिल को लेकर स्वयंसेवकों को दिया गया प्रशिक्षण, हवाई हमले से बचाव के बताए तरीके

कानपुर देहात। संभावित हवाई हमले और एयर स्ट्राइक जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में जनसुरक्षा एवं बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अकबरपुर इंटर कॉलेज में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिलाधिकारी एवं नागरिक सुरक्षा कोर के नियंत्रक कपिल सिंह के निर्देश पर तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंकित शुक्ला के मार्गदर्शन में एसडीएम एवं प्रभारी अधिकारी आपदा इरफान उल्ला खां के नेतृत्व में यह प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवकों, एनसीसी, एनएसएस और पीआरडी के जवानों को मुख्य प्रशिक्षक लखन कुमार शुक्ला, आपदा विशेषज्ञ अश्वनी वर्मा एवं अकबरपुर-माती की फायर सेफ्टी टीम ने आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तरीके बताए।प्रशिक्षकों ने बताया कि हवाई हमले की आशंका होने पर ब्लैक आउट किया जाता है। ऐसी स्थिति में सायरन या सरकारी अलर्ट मिलते ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचना चाहिए। खिड़कियों और शीशों से दूर रहना, दरवाजे बंद रखना तथा जरूरत पड़ने पर जमीन पर पेट के बल लेटकर सिर को हाथों से ढकना चाहिए। इसके साथ ही आपातकालीन किट में पानी, सूखा भोजन, दवाइयां, प्राथमिक उपचार सामग्री, टॉर्च, रेडियो और जरूरी दस्तावेज रखने की जानकारी दी गई। बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों की विशेष सुरक्षा तथा हमले के बाद आधिकारिक सूचना मिलने तक सुरक्षित स्थान पर ही रहने की सलाह दी गई।

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।