मुख्य सामग्री पर जाएं

NATION24 NEWS पर खोजें

रविवार, 22 नवंबर 2026 कानपुर देहात • उत्तर प्रदेश
NATION24 NEWS — हर खबर में सच
Breaking news
उत्तर प्रदेश

मैथा तहसील में EVM-VVPAT हुआ डेमोंस्ट्रेशन, नागरिकों ने किया मॉक मतदान

मैथा तहसील में EVM-VVPAT हुआ डेमोंस्ट्रेशन, नागरिकों ने किया मॉक मतदान

कानपुर देहात। मैथा तहसील परिसर में शनिवार को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली से आमजन को परिचित कराने के लिए मॉक ट्रायल एवं डेमोंस्ट्रेशन आयोजित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी कपिल सिंह तथा पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे मौजूद रहीं।इस दौरान अधिकारियों ने नागरिकों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के संचालन और वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से बताया गया कि ईवीएम में मत किस प्रकार दर्ज होता है और वीवीपैट के जरिए मतदाता अपने डाले गए वोट की पर्ची कैसे देख सकता है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मॉक मतदान भी कराया गया, जिससे उन्हें वास्तविक मतदान प्रक्रिया का अनुभव मिला। नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ईवीएम से जुड़ी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए मतदाताओं का जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपने मताधिकार के प्रति सजग रहने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।इस मौके पर उपजिलाधिकारी मैथा, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मैथा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।