कानपुर देहात। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) अभियान के तहत मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी कपिल सिंह का एक अलग अंदाज देखने को मिला। अकबरपुर इंटर कॉलेज में निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के साथ क्रिकेट खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया। डीएम को अपने बीच क्रिकेट खेलते देख बच्चे भी खासे उत्साहित नजर आए।इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद करते हुए पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। साथ ही अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है। उन्होंने बच्चों को नियमित अभ्यास, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सीख देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर राजकुमार पांडेय, तहसीलदार अकबरपुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


