कानपुर देहात। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मां का साया उठ जाना जीवन की सबसे बड़ी पीड़ा है। इस कठिन समय में ईश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मां का आंचल संतान के लिए जीवनभर ममता, सुरक्षा और आशीर्वाद का प्रतीक होता है। मुख्यमंत्री के सिर से मां का साया उठना बेहद दुखद है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन परिवार में हुई इस दुखद घटना के चलते परिस्थितियां बदल गईं।वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश दौरे तथा आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह को लेकर साध्वी ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करने की दिशा में काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है। देश में विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी नई पहचान मिल रही है। साध्वी ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री के साथ दस वर्षों तक कार्य करने का अवसर मिला और वर्तमान में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी उनके विश्वास का परिणाम है।

