मुख्य सामग्री पर जाएं

NATION24 NEWS पर खोजें

शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 कानपुर देहात • उत्तर प्रदेश
NATION24 NEWS — हर खबर में सच
Breaking news
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

CSJMU Sports Competition में पुखरायां कॉलेज के दो छात्रों ने जीता गोल्ड, हुआ भव्य सम्मान

अनुज कुमार ने ऊंची कूद और आयुष कुमार शर्मा ने गोला फेंक प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

CSJMU Sports Competition में पुखरायां कॉलेज के दो छात्रों ने जीता गोल्ड, हुआ भव्य सम्मान

पुखरायां, कानपुर देहात। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में 22 एवं 23 नवंबर 2026 को आयोजित अंतर्जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय, पुखरायां के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय के एमए अर्थशास्त्र के छात्र अनुज कुमार ने ऊंची कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं छात्र आयुष कुमार शर्मा ने गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इस उपलब्धि पर आज दिनांक 27 नवंबर 2026 को महाविद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. रमणीक श्रीवास्तव, क्रीड़ा प्रशिक्षक श्री संजय सिंह, इग्नू समन्वयक डॉ. पर्वत सिंह, प्रोफेसर सविता गुप्ता, डॉ. प्रबल प्रताप सिंह तोमर, डॉ. निधि अग्रवाल, डॉ. अंशुमान उपाध्याय, डॉ. इदरीश खान एवं डॉ. शिवनारायण यादव सहित महाविद्यालय के शिक्षकों ने दोनों विजेता विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर, माल्यार्पण कर एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी इन विजेता खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

क्रीड़ा प्रभारी डॉ. रमणीक श्रीवास्तव एवं क्रीड़ा प्रशिक्षक श्री संजय सिंह ने भी दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों ने दोनों विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।