मुख्य सामग्री पर जाएं

NATION24 NEWS पर खोजें

मंगलवार, 24 नवंबर 2026 कानपुर देहात • उत्तर प्रदेश
NATION24 NEWS — हर खबर में सच
Breaking news
उत्तर प्रदेश

शमशान घाट के पास मोमबत्ती की रोशनी में खेल रहे थे जुआ, तीन गिरफ्तार29,200 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद

शमशान घाट के पास मोमबत्ती की रोशनी में खेल रहे थे जुआ, तीन गिरफ्तार29,200 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद

रूरा,कानपुर देहात। थाना रूरा पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 29,200 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, एक माचिस की डिब्बी और चार अधजली मोमबत्तियां बरामद की हैं।पुलिस के अनुसार, सोमवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम भंवरपुर में चकरोड के पास शमशान घाट के निकट छापा मारा गया। यहां तीन लोग मोमबत्ती की रोशनी में ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर कुलदीप पाण्डेय और पवन कुमार उर्फ रिंकू निवासी पाण्डेय निवादा तथा अमित कुमार उर्फ पिन्टू निवासी ओनहां, थाना शिवली को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने मौके से मालफड़ के 8,800 रुपये और तलाशी में 20,400 रुपये बरामद किए। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना रूरा में जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामवीर सिंह, कांस्टेबल सुधीर कुमार, पंकज उपाध्याय और आशीष कुमार शामिल रहे।

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।