पुखरायां कानपुर देहात कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू अध्ययन केंद्र 27211 के समन्वय डॉ पर्वत सिंह ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ एवं अध्ययन केंद्र 27 211 द्वारा संयुक्त रूप से वेबिनार का आयोजन किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने की। वेबिनार के मुख्य वक्ता प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, फैकल्टी ऑफ लॉ, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी रहे।

मुख्य वक्ता प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने भारतीय संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, उसकी प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में संविधान की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय, समानता और नागरिक स्वतंत्रता का आधार है। संविधान में निहित मूल्यों को आत्मसात करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। साथ ही काफी भारतीय संविधान में भारतीय संस्कृति का दर्पण दिखाई देता है। इसीलिए भारतीय संविधान को भारत की आत्मा कहा जाता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अवसर एवं अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनामिका सिन्हा ने किया। इस अवसर पर डॉ. रीना कुमारी, डॉ. जयप्रकाश वर्मा, सहायक कुलसचिव डॉ. निशीथ नागर तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह सहित विभिन्न शिक्षाविदों ने संविधान दिवस के महत्व एवं भारतीय लोकतंत्र में संविधान की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।अंत में डॉ. पर्वत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए मुख्य वक्ता, अध्यक्ष, सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विभिन्न अध्ययन केंद्रों के समन्वयकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने ऑनलाइन सहभागिता की।

