मुख्य सामग्री पर जाएं

NATION24 NEWS पर खोजें

बुधवार, 25 नवंबर 2026 कानपुर देहात • उत्तर प्रदेश
NATION24 NEWS — हर खबर में सच
Breaking news
उत्तर प्रदेश

एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, मेडिकल कॉलेज में निकाली जागरूकता रैली

एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, मेडिकल कॉलेज में निकाली जागरूकता रैली

कानपुर देहात। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह के तहत माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को एंटीबायोटिक दवाओं के गलत इस्तेमाल से होने वाले खतरों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अम्ब्रीश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. रोशनी अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (दवा प्रतिरोध) की रोकथाम का संदेश दिया गया।

प्राचार्य डॉ. अम्ब्रीश कुमार गुप्ता ने कहा कि बिना चिकित्सकीय सलाह एंटीबायोटिक लेना, दवाओं का अनावश्यक इस्तेमाल करना और उपचार का निर्धारित कोर्स अधूरा छोड़ना गंभीर समस्या बन सकता है। इससे भविष्य में दवाओं का असर कम होने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि एंटीबायोटिक प्रतिरोध की रोकथाम के लिए चिकित्सकों से लेकर आमजन तक सभी की भागीदारी जरूरी है।

इस वर्ष की थीम ‘वन हेल्थ, वन एक्शन : प्रिवेंट एएमआर नाउ’ के तहत मानव स्वास्थ्य, पशु स्वास्थ्य और पर्यावरण के आपसी संबंधों पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. श्वेता शर्मा और माइक्रोबायोलॉजी विभाग की टीम ने किया। इसमें महाविद्यालय के चिकित्सकों, संकाय सदस्यों और एमबीबीएस विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।