कानपुर देहात। गजनेर थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 9,990 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक, सोमवार को सरवनखेड़ा चौराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लोहारी के बाहर पीपल के पेड़ के नीचे कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर गोधन, नन्खू, पंकज और भूरा को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से 9,990 रुपये, चार मोबाइल फोन, 52 ताश के पत्ते, एक अंगौछा और माचिस की डिब्बी मिली। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार, कांस्टेबल सचिन परमार और राजेश कुमार शामिल रहे।
जुआ खेलते चार गिरफ्तार, 9,990 रुपये और चार मोबाइल बरामद
गजनेर पुलिस ने पीपल के पेड़ के नीचे मारा छापा, 52 ताश के पत्ते भी मिले
