मूसानगर,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच मूसानगर में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।मीडिया से बातचीत के दौरान सपा-कांग्रेस के संभावित गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर केशव मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि दोनों दल गठबंधन करें या न करें, उनकी खिचड़ी पके या कच्ची रह जाए, इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी रहेगी और विपक्ष के सत्ता में आने की कोई संभावना नहीं है।अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की साइकिल को पंचर कर देगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।वहीं, ‘राधे-राधे, कमल खिला दे किनारे पर’ नारे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि राधे-राधे बोलने में गलत क्या है। अयोध्या, मथुरा और काशी का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे बचपन का नारा बताया। साथ ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश बनाने के संकल्प को दोहराया। इस दौरान राकेश सचान कैबिनेट मंत्री, रेणुका सचान जिलाध्यक्ष, रमेश अवस्थी सांसद, जय कुमार जैकी विधायक , ब्रजभूषण राजपूत विधायक चरखारी , पूर्व जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री, विनोद निषाद चेयरमैन पति , विजय सोनी , राहुल निषाद , नरेश प्रजापति , कृष्णा आर्या, जी कृष्णा सोनी लोजपा , अभिनव पाठक , आर्या कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।
मूसानगर में डिप्टी सीएम ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर कसा तंज, बोले- जनता साइकिल को करेगी पंचर
403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में भाजपा, 2027 में तीसरी बार सरकार बनाने का दावा: केशव मौर्य
