मुख्य सामग्री पर जाएं

NATION24 NEWS पर खोजें

मंगलवार, 24 नवंबर 2026 कानपुर देहात • उत्तर प्रदेश
NATION24 NEWS — हर खबर में सच
Breaking news
उत्तर प्रदेश

कार्तिक पूर्णिमा पर मां मुक्तेश्वरी धाम पहुंचे डीएम-एसपी, की पूजा-अर्चनामेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश

कार्तिक पूर्णिमा पर मां मुक्तेश्वरी धाम पहुंचे डीएम-एसपी, की पूजा-अर्चनामेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश

मूसानगर,कानपुर देहात। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने मूसानगर स्थित मां मुक्तेश्वरी धाम पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने जनपदवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।पूजा-अर्चना के बाद दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर में लगे मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, साफ-सफाई और आवागमन के लिए की गई व्यवस्थाओं को परखा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि मेला शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।